Bihar Board 12th Result 2026: अगले सप्ताह रिजल्ट जारी,खुशखबरी

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कक्षा 12वीं छात्रों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं। बिहार बोर्ड 2026 के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट 12वीं के छात्रों के लिए इस साल की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। 2026 का रिजल्ट अगले सप्ताह ही जारी होने वाला है और इस बार रिजल्ट समय से पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है। जो छात्र कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह खबर राहत भरी है।
क्युकी इंटर(12th) परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कॉपी की जांच भी पूरी हो चुकी है। अब कॉपी जॉच का काम समाप्त हो जाने के बाद अब टॉपर वेरिफिकेशन भी शुरू हो चुकी हैं उसके बाद अब रिजल्ट की बारी है। तो चलिए डिटेल से समझते है, कब तक जारी होगा इस बार रिजल्ट।
Bihar Board 12th Exam 2026 कब जारी हो सकता है रिजल्ट ?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(Bihar School Examination Board) के द्वारा इंटर (12वीं) परीक्षा 2 फरवरी 2026 से सुरू हुई थी और 13 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई थी। पहले 12वीं का रिजल्ट हर साल मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होता था लेकिन इसबार रिजल्ट अगले सप्ताह ही जारी किया जा सकता है। आपको बता दे 12वीं के कॉपी जांच लगभग पूरी हो जाने के बाद,अब रिजल्ट का काम भी बोर्ड की तरफ से लगभग पूरी कर ली गई हैं। क्युकी बिहार बोर्ड के द्वारा टॉपर वेरीफिकेशन का काम सुरू हो गया है।
क्या बिहार बोर्ड के द्वारा टॉपर वेरीफिकेशन का काम सुरू हो गया है।
जी हाँ आपको बात दे अब कॉपी जांच समाप्त हो जाने के बाद बिहार बोर्ड के द्वारा टॉपर वेरीफिकेशन का काम सुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कक्षा 12वीं की अब रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है। अगले सप्ताह जारी हो जायेगी रिजल्ट। माना जा रहा 21 मार्च से 23 मार्च 2026 के बीच कभी भी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।
12 वीं का रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते है ?
रिजल्ट देखने के लिए आप सभी छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
Bihar Board 12th Result 2026 में क्या है इस बार खास ?
इस बार 2026 में बिहार बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को और तेज और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि इसबार और भी पहले जारी होगा रिजल्ट। कॉपी जांच के बाद मार्किंग सिस्टम पहले से कही ज्यादा क्लियर रहेगा। इसबार छात्रों को कम गलतियों का सामना करना पड़ेगा।
12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए ?
12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है। अगर किसी विषय में कम नंबर आते हैं, तो छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी दिया जाता है।







