Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: मैट्रिक और इंटर रिजल्ट कब आएगा
Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: अगर आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(Bihar School Examination Board) के 10वीं या 12वीं क्लास के छात्र हैं या उनके माता-पिता हैं, तो इन दिनों आपके मन में सिर्फ एक ही सवाल आता होगा की – बिहार बोर्ड 10 वीं या 12 वीं का रिजल्ट कब आएगा ? इस बार जितनी जल्दी बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं की कॉपी की जांच हुई हैं उससे कहा जा सकता हैं रिजल्ट कब तक जारी हो जायेगा। तो चलिए डीटेल से समझते हैं।

Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: सबसे बड़ी बात यह है की कॉपी मैट्रिक(10th) या इंटर(12th) की जिस दिन जिस विषय की व जिस छात्र की कॉपी जांच हुई,उसी दिन सबसे पहले छात्र का मार्क्स बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर स्टोर कर ली जा रही थी। हालांकि आपको यह नहीं दिखेगा अभी रिजल्ट के दिन जारी होगा उसी दिन दिख सकता हैं। लेकिन एक बात है जिस समय नजदीक आ रहा है सब की बेचैनी बढ़ गई हैं रिजल्ट को लेकर।
Bihar Board 2026 मैट्रिक और इंटर परीक्षा कब हुई थी ?
बिहार बोर्ड के द्वारा इंटर (12th) की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से सुरू हुई थी और यह 13 फरवरी 2026 को परीक्षा समाप्त हो गई थी। वही कक्षा मैट्रिक(10th) की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से से सुरू हुई थी और 25 फरवरी 2026 को समाप्त हुई थी।
Bihar Board 10th 12th 2026 Result कब जारी होगी ?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले आने वाला है। माना जा रहा है 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी उम्मीद है। यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में दोनों कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जायेंगे।
विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है। 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकता है। हां, ये संभावना है। अगर सब कुछ सही रहा तो 25 मार्च से पहले भी आ सकता है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी उम्मीद है। यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में दोनों रिजल्ट आपके सामने होंगे।
पहले कब जारी होती थी बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?
वैसे तो अब पूरे भारत में सभी बोर्ड से पहले 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करता हैं,लेकिन पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड (BSEB) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ज्यादातर मार्च महीने में ही आए हैं। पहले कोविड के कारण थोड़ा देर हुआ था, लेकिन अब बोर्ड ने समय पर रिजल्ट देना सुरू कर दिया हैं।
देखा जाए तो पिछले 4-5 सालों में 10वीं का रिजल्ट लगभग 31 मार्च के आसपास और 12वीं का थोड़ा पहले, 20-25 मार्च के बीच बोर्ड द्वारा जारी किया जा रहा है। बोर्ड अब बहुत तेजी से काम करता है, इसलिए रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के 40-50 दिन में आ जाता है।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलिए।
- फिर होमपेज पर BSEB 10th Result 2026 या BSEB 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक कीजिए।
- आप अपना Roll Number और Roll Code दर्ज कीजिए।
- Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
बिहार बोर्ड (BSEB) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में ऑनलाइन मार्कशीट पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहती हैं। इसमें आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा वर्ष, संकाय(जैसे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) लिखा होता है। साथ ही प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक, थ्योरी में प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, विषय का कुल अंक और पासिंग मार्क्स भी दिखाए जाते हैं। अंत में कुल प्राप्त अंक, प्रतिशत, रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट), डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड, थर्ड) या ग्रेडिंग और कभी-कभी कोई विशेष सिंबल जैसे स्टार * भी होता है जो अतिरिक्त ग्रैस को दर्शाता है।
यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी,खासकर यदि आप बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं(Bihar Board Class 10th) के छात्र है या आप अभिभावक है तो आपको बहुत हेल्प मिलेगी यहां।







