RRB ALP 2026 : आरआरबी एएलपी आंसर की जारी,कैसे करें डाउनलोड

RRB ALP 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CEN 01/2025 के परीक्षा देने वाले सभी के लिए आंसर की बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसकी मदद से आप अपने दिए गए उत्तरों को जांच सकते हैं और आप अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB ALP 2026 परीक्षा की आरआरबी एएलपी आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने Assistant Loco Pilot (ALP) 2026 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं।
असिस्टेंट लोको पायलट आंसर की परीक्षा के कितने दिनों बाद जारी होता हैं ?
RRB 2026 (रेलवे भर्ती बोर्ड) परीक्षा के कुछ दिनों बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है। और यह फाइनल आंसर की नहीं होती, इसलिए इसमें आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलता है। बाद में सभी आपत्तियों की जांच करके फाइनल आंसर की भी जारी की जाती है।

RRB ALP 2026 आंसर की कैसे चेक करें ?
RRB ने 18 मार्च 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा है की प्रोविजनल आंसर की 20 मार्च 2026 शाम 5 बजे सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगी। आपको बात दे की यह परीक्षा फरवरी 2026 में हुई थी, और अब आपअपने उत्तर मिलान कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी आंसर की (RRB ALP 2026) कैसे डाउनलोड करें ?
आंसर की देखने के लिए सबसे पहले आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “RRB ALP Answer Key 2026” का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी। आप अपने उत्तरों को सही उत्तरों से मिलाकर आसानी से जांच कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) Answer Key 2026 स्टेप-बाय-स्टेप एसे देखें ?
स्टेप-बाय-स्टेप एसे देखें-
1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जैसे rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB साइट।
2. फिर होमपेज पर CEN 01/2025 ALP सेक्शन में जाएं।
3. “View Question Paper, Responses & Answer Key” या इसी तरह का लिंक होगा जहा पर क्लिक करें।
4. आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या आप अपनी जन्मतिथि डालकर लॉगिन करे लीजिए।
5. लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
आप अपने उत्तरों को सही उत्तरों से मिलाकर आसानी से जांच कर सकते हैं।
RRB ALP 2026 आंसर की पर आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें ?
यदि आपको किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो आप बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते है। इसके लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर लॉगिन करके वह प्रश्न चुनना होगा और आपको प्रमाण के साथ आपत्ति सबमिट करनी होगी। आपको ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक प्रशन परआपत्ति के लिए आपसे शुल्क भी लिया जा सकता है।अगर आपको किसी प्रश्न या आंसर में गलती लगती है, तो आप 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट आएगा।
असिस्टेंट लोको पायलट( ALP) 2026 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं-
– कुल पद: 9,970+
– CBT-1 परीक्षा तिथि: 13, 16, 17, 18 फरवरी 2026 (री-एग्जाम 11 मार्च 2026)
– योग्य उम्मीदवार अगले चरण CBT-2 में जाएंगे।
– आंसर की से अनुमानित स्कोर पता चलने के बाद कटऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।






